फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका को पहले काटा, फिर पेट्रोल से जलाया; शादीशुदा महिला पड़ोसी से करती थी प्रेम

Wed, 22 May 2024 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : शिक्षिका को अकेले स्कूल जाते देख उसके प्रेमी ने महिला पर  अचानक चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिर उसने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार में एक युवक ने स्कूल शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या कर उसे पेट्रोल से जला दिया। घटना प्राणपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पकड़िया गांव की है। मृतका की पहचान यशोदा देवी (30) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है।

विज्ञापन


प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने दिया घटना को अंजाम 
घटना के संबंध में सदर डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह का कहना है कि यशोदा देवी प्राथमिक विद्यालय पकड़िया में शिक्षका थी। उसका पति परमेश्वर राय दिल्ली में काम करता था। वह कभी कभी घर आता था। इस बीच ही उसकी पत्नी यशोदा देवी के पड़ोस में रहने वाले हलचल कुमार राय से अफेयर हो गया। वह फिलहाल पंचायत स्तर पर ही ठेकेदारी के छोटे-बड़े काम करता था। इस अफेयर की जानकारी पति परमेश्वर राय और उसके परिवार वालों को भी थी। इसको लेकर दोनों में विवाद होता था। इसी क्रम में फरवरी महीने में यशोदा देवी और हलचल कुमार राय के बीच अफेयर को लेकर पंचायत हुई थी। पंचायत के दौरान परमेश्वर राय और हलचल कुमार राय के बीच काफी बहस हुई थी। इसको लेकर हलचल कुमार परमेश्वर राय और उसकी पत्नी यशोदा देवी से बदला लेना चाहता था।

बातचीत बंद होने का भी था कारण 
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि पंचायत के बाद यशोदा देवी ने हलचल से बातचीत करना बंद कर दिया था। यशोदा अब हलचल कुमार से मिलने और बात करने से मना कर रही थी। इस बात से नाराज हलचल बदला लेने के लिए मौका खोज रहा था।
विज्ञापन


निशाने पर था पति 
पुलिस का कहना है कि हलचल के निशाने पर परमेश्वर राय था। लेकिन मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे उसने यशोदा देवी को अकेले स्कूल जाते देखा तो उसने यशोदा को पकड़ लिया और अचानक उसपर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमला से वह खुद को संभल भी नहीं पाई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिर उसने  
 पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। लेकिन तब तक वहां कुछ लोगों ने देख लिया जिस वजह से आरोपी वहां से गरार हो गया। डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह का कहना है कि हलचल सपरिवार फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें