फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, सीएम आवास का कर रहे थे घेराव

Tue, 06 May 2025 02:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : BPSC TRE-3 के अभ्यर्थी सीएम आवास की ओर बढ़े जा रहे थे। पुलिसबल उन्हें लगातार चेतावनी दे रही थी। उन्हें रोकने की भी कोशिश की जा रही थी। अभ्यर्थियों की मांग थी कि सीएम एक बार उनसे मिल लें, इसी बीच पुलिस ने लाठी चार्ज शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
सीएम हाउस के पास अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में BPSC TRE 3 सप्लीमेंट्री रिजल्ट प्रकाशित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। आज अहले सुबह CM हाउस का घेराव करने पहुंचे BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गये। अभ्यर्थी मंगलवार सुबह BPSC TRE-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर सीएम हाउस के बाहर विरोध जताने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनपर लाठी चार्ज कर दिया।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Accident News : पल भर में छिन गई आठ जिंदगियां, गांव में शादी की खुशी मातम में बदली

अभ्यर्थियों का कहना है कि हमलोग कई महीनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं,  लेकिन हमारी मांगों को अब तक किसी ने नहीं सुना। तब थक-हारकर हमलोग मुख्यमंत्री के आवास पर अपनी बात रखने आये, लेकिन पुलिस वालों ने बर्बरतापूर्वक हमलोगों के साथ मारपीट की। कई महिला अभ्यर्थियों ने कहा कि हम महिला अभ्यर्थियों पर भी पुलिस वालों ने डंडा बरसाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला अभ्यर्थियों को ये पुलिस वाले भद्दी भद्दी गालियाँ भी दी। उनका कहना था कि हमारी मांग बस इतनी सी है कि  BPSC TRE 3 में जितने सीट पर वेकेंसी आई थी, इसके बाद जितना पड़ा खाली रह गया,उसमें सरकार सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करे।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : मां ने बेटी की हत्या कर खुद की ले ली जान, परिवार वालों ने शव को ठिकाने लगाये; वजह भी अजीब थी
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री के आवास का भी किया था घेराव 
इससे पहले, 24 मार्च को भी शिक्षक अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। मंत्री जब वहां पहुंचे, तो अभ्यर्थियों ने उन्हें घेर लिया और सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग पर अड़ गए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को मंत्री को सुरक्षित निकालना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें सड़क पर भी घेर लिया, जिससे उन्हें अपनी गाड़ी तक पहुंचने में काफी कठिनाई हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें