फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछावन के नीचे शव : घर में बुलाकर छह साल की बच्ची से बलात्कार, पटक-पटक कर मारने के बाद लाश छिपाई

Mon, 16 Dec 2024 10:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Bihar News : घर बुलाकर बलात्कार के बाद जब उसे लगा कि बच्ची पहचान बता सकती है तो उसने उसे पटक-पटक कर मार डाला। शव को अपने बिछावन के नीचे छिपाया था, ताकि मौका मिलते ही ठिकाने लगा सके। लेकिन, पकड़ा गया।
विज्ञापन
आरा में बलात्कार के बाद हत्या का मामला सामने आने के बाद लोग गुस्से में हैं। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र में तनाव का माहौल है। छह साल की बच्ची की लाश पड़ोस के घर से बरामद की गई है। बच्ची की हालत देखकर गुस्साए लोगों ने पड़ोसी की पिटाई की तो हकीकत सामने आयी कि उसने छह साल की बच्ची का पहले बलात्कार किया और फिर पहचान सामने आने के डर से पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी। बच्ची को घर वालों ने बगल से ही कुछ सामान लाने भेजा था, तभी चाचा कहकर बुलाए जाने वाले इस शख्स ने उसे अपने पास बुलाकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


ढूंढ़ रहे लोगों ने बिछावन के नीचे शव देखा तो कांप गए
नगर थाना क्षेत्र के हनुमान टोले में यह घटना हुई। पहले घर वाले और फिर आसपास के लोग छह साल की बच्ची को ढूंढ़ने में लगे थे। ढूंढ़ते-ढूंढ़ते शक के आधार पर पड़ोसी के घर में घुसे तो बिछावन के नीचे लहूलुहान लड़की का शव पड़ा था। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मोहल्ले के लोगों ने जमकर पीट दिया। मारते-मारते अधमरा करने के बाद पुलिस को सौंप दिया, लेकिन गुस्सा अब भी है। इस कारण पूरे इलाके में तनाव है। एसपी, एएसपी और कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें