फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : महिला कांस्टेबल ने फन्दे से लटककर की खुदकुशी, वजह तलाश रही पुलिस

Wed, 28 Aug 2024 12:46 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar : दो महीने पूर्व साइबर थाना में पदस्थापित एक प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर ने ख़ुदकुशी कर ली थी। मरने से पहले मां को कॉल कर कहा था कि अब मैं मरने जा रही हूं। अब फिर एक महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस वजह की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने फन्दे से लटककर खुदकुशी कर ली। मामला जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान अनीता कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि अनीता कुमारी थाना परिसर से सटे एक मकान में किराये पर रहती थी। उनके सहकर्मी पास के कमरे में रहते थे। वे लोग जब अपने कमरे के पास गए और अनीता को आवाज लगाया। लेकिन काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर वह पंखे से झूलते नजर आई। तब उन लोगों ने इसकी सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें