फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कांग्रेस नेता के घर पर बदमाशों ने किया हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

Sat, 21 Sep 2024 09:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : कांग्रेस नेता के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान उन लोगों ने इनकी कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त भी किया। कांग्रेस नेता का आरोप है कि घटना के दौरान उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी लेकिन पुलिस इनके पास समय पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि रंजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में  जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन के घर पर बदमाशों ने हमला किया है। इस घटना में शशि रंजन घायल हो गये हैं। घटना दीघा थाना क्षेत्र के गेट संख्या 93 के पास की है। इस दौरान बदमाशों ने उनकी कई गाड़ियों को भी क्षति पहुंचाई है। पटना जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन का आरोप है कि घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई, लेकिन पुलिस नहीं आई। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले इनके द्वारा एक युवक को पीटा गया था, जिससे उसका एक हाथ टूट गया था। इसी बात से आक्रोशित होकर स्थानीय लोग भड़क गये और इनपर हमला कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें