फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : 50 जवानों को चुनाव ड्यूटी से लेकर जा रही बस गड्डे में पलटी, 25 जख्मी में छह को गंभीर चोट

Thu, 16 May 2024 05:48 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : असम के जवानों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के 12 घंटे भी नहीं पूरे हुए कि मुजफ्फरपुर में एक और बड़ा बस हादसा सामने आया। इसमें बिहार पुलिस के 50 जवान सवार थे। इनमें से आधे घायल हो गए। कई को गंभीर चोटें हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे के बाद घंटों मची रही अफरातफरी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में देर रात फिर से एक बड़ा बस हादसा हो गया। जवानों को लेकर आ रही बस अनियंत्रित होकर पलटी और खड्डे में जा गिरी। दुर्घटना में करीब 20 से 25 जवान जख्मी हो गए हैं। इनमें छह-सात जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घटना मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर एनएच 28 के सुजावलपुर चौक के पास की है। घायलों को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) भेजा गया।

विज्ञापन


बस चालक ने खुद ही नियंत्रण खो दिया
सकरा थाना क्षेत्र में सुजावलपुर एनएच 28 पर देर रात 11:10 बजे यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सकरा थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवान को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकाल इलाज के लिए पहले सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया और फिर वहां से मेडिकल कॉलेज भेजा। घटना के बाद घंटों मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई रही। सभी जवान चौथे चरण की मतदान ड्यूटी खत्म होने के बाद अगले चरण के चुनाव के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान में सुजावलपुर के पहले अचानक बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस पास के एक खड्डे में पलट गई। बस में बिहार पुलिस बल के करीब 50 जवान थे।

आमने-सामने की टक्कर हुई थी दिन में
इससे पहले, बुधवार को ही दिन के 12 बजे मुजफ्फरपुर की ओर आ रही एक असम पुलिस के जवानों से भरी हुई बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई थी, जिसमें करीब 18 जवान घायल हो गए थे। छह से अधिक जवान गंभीर रूप में जख्मी हो गए थे, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें