सोशल मीडिया पर एक विवाहिता की अश्लील तस्वीर वायरल करने के नाम पर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने वाले युवक के खिलाफ बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला अपराध के विरुद्ध बिहार पुलिस ने सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के निवासी बीरू कुमार उर्फ नागेन्द्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि युवक सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता के साथ उसका यौन उत्पीड़न करता था। इतना ही नहीं आरोपी उस महिला को कॉल करके उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। तब पीड़िता ने उससे तंग होकर सारण जिले के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।