फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा; जानें- कहां-किनकी प्रतिष्ठा दांव पर

Thu, 30 May 2024 05:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election 2024 : अंतिम चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटें हैं। कहीं सीएम नीतीश कुमार तो कहीं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की प्रतिष्ठा फंसी है। एक केंद्रीय मंत्री, तीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, एक राज्यसभा सांसद के साथ भोजपुरी दिग्गज मैदान में हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा दांव पर है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की ताकत की तीसरी बार अग्निपरीक्षा भी हो रही है। एक केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और तीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों रामकृपाल यादव, उपेंद्र कुशवाहा और रविशंकर प्रसाद की जान सांसत में है। और, इसके साथ ही चर्चित भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की भारतीय जनता पार्टी से की गई बगावत के बाद उनका राजनीतिक वजूद भी सवालों में है। क्योंकि, यह लोकसभा चुनाव का सातवां चरण है। सातवें और अंतिम चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटों- पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, काराकाट, सासाराम और जहानाबाद पर एक जून को मतदान से पहले आज गुरुवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया है।

विज्ञापन


सीटों पर मतदान की सारी तैयारी पूरी हो चुकी
अंतिम चरण की आठ सीटों पर 16, 634 मददान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1.62 करोड़ लोग वोटिंग करेंगे। आठ लोकसभा सीटों पर 134 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग आजमाएंगे। वहीं इन सभी सीटों पर मतदान की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। 

 निजी वाहनों से मतदाताओं को आने में कोई प्रतिबंध नहीं
पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में मतदान सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है। आपलोग मतदाता की हर सुविधा का ख्याल रखें। मतदाता सूची में शामिल कोई भी निर्वाचक अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न हों। मतदान केन्द्रों तक निजी वाहनों से मतदाताओं को आने में कोई प्रतिबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें