फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Time : गर्मी छुट्टी के बाद अब बदल जाएगा स्कूल का समय, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

Fri, 20 Jun 2025 08:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : गर्मी की छुट्टी खत्म होते ही शिक्षा विभाग ने विद्यालय खुलने का नया समय जारी कर दिया है। अब सभी स्कूल बदले हुए टाइम टेबल पर संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
स्कूल जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में गर्मी की छुट्टी अब समाप्त होने वाली हैं, लेकिन स्कूल के खुलते ही स्कूल खुलने और बंद होने का समय बदल जायेगा। 23 जून से सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय खुल रहे हैं। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि 23 जून से राज्य के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों का संचालन सुबह 9:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार सभी सरकारी विद्यालय अब सुबह साढ़े 9 बजे खुलेंगे और शाम चार बजे तक बंद कर दिए जाएंगे। बिहार के सभी सरकारी स्कूल 23 जून से नए टाइम टेबल के अनुसार संचालित होंगे।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव के राजद में 'भूरा बाल' का हाल देखें; बिहार चुनाव के लिए क्या रहेगी योजना?

जानिये क्या है शिक्षा विभाग की नयी समय सारणी 
9.30 बजे सुबह विद्यालय शुरू होगा 
9.30 बजे से 10.00 बजे तक प्रार्थना 
10.00 बजे से 10.40 तक पहली घंटी
10.40 बजे से 11.20 तक दूसरी घंटी
11.20 बजे से 12.00 तक तीसरी घंटी
यह खबर भी पढ़ें-यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव के राजद में 'भूरा बाल' का हाल देखें; बिहार चुनाव के लिए क्या रहेगी योजना?
विज्ञापन

12.00 बजे से 12.40 तक (मध्यांतर और एमडीएम)
12.40 बजे से 1.20 तक चौथी घंटी
1.20 बजे से 2.00 तक पांचवी घंटी
2.00 बजे से 2.40 तक छठवी घंटी
2.40 बजे से 3.20 तक सातवी घंटी
3.20 बजे से 4.00 तक आठवी घंटी
4.00 बजे स्कूल में छुट्टी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें