बिहार विधान सभा का चुनाव होने में कुछ ही महीने शेष रह गये हैं, इससे पहले बिहार सरकार ने पटना सहित 47 जिलों के डीएम का तबादला कर दिया है। गया के डीएम त्यागराजन एमएस (2011) को पटना का डीएम बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। पटना के डीएम डॉ चन्द्रशेखर सिंह (2010) को पटना प्रमण्डल का आयुक्त बनाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: 14 IAS अधिकारियों को मिली पदोन्नति, बिहार प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारी भी इधर से उधर; देखिए लिस्ट
दरभंगा के डीएम
राजीव रौशन (2010) को सारण प्रमण्डल का आयुक्त बनाया गया है। मुंगेर के डीएम
अवनीश कुमार सिंह (2010) को मुंगेर प्रमण्डल का आयुक्त बनाया गया है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी
हिमांशु कुमार राय को भागलपुर प्रमण्डल का आयुक्त बनाया गया है। वह फिलहाल योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित थे। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी
नवीन कुमार को खगड़िया जिले का डीएम बनाया गया है। वह फिलहाल राज्य परिवहन में आयुक्त के पद पर पदस्थापित थे। सुपौल के डीएम
कौशल कुमार (2012) को दरभंगा का डीएम बनाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar: सीएम नीतीश ने इस हाईटेक अस्पताल और कॉलेज में शुरु करवाया काम, कहा- सस्ता इलाज हमारी प्राथमिकता है
मधुबनी के डीएम
अरविन्द कुमार वर्मा (2012) को मुंगेर का डीएम बनाया गया है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी
कौशल किशोर को दरभंगा का डीएम बनाया गया है। वह इससे पहले समेकित बाल विकास सेवाएं (आई सी डी एस) में निदेशक के पद पर पदस्थापित थे। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी
राजकुमार को तिरहुत प्रमण्डल का आयुक्त बनाया गया है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी पूर्णिया के डीएम
कुन्दन कुमार को (2012) को नालन्दा, बिहार शरीफ का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी
धर्मेन्द्र कुमार को पश्चिम चम्पारण, बेतिया का डीएम बनाया गया है। वह फिलहाल बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड पटना के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
दूसरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।