फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : धमाके में एक शख्स के उड़े चीथड़े, दूसरा गंभीर; पटना में अस्पताल के सामने सिलेंडर फटने से मची अफरातफरी

Fri, 17 Jan 2025 06:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News : बिहार की राजधानी पटना में सरकारी स्तर पर बसी बड़ी कॉलोनी भूतनाथ रोड इलाके में शुक्रवार की शाम सिलेंडर फटने से एक शख्स के चीथड़े उड़ गए। गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को बचाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
पटना का घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पटना सिटी के अगम कुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित सुनीलम हॉस्पिटल के पास की है। घटना के संबंध में अगमकुआं थानाध्यक्ष का कहना है कि अस्पताल के पास सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। अगमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना तब हुई जब सिलेंडर गाड़ी से उतारा जा रहा था।

विज्ञापन


एक की घटनास्थल पर हुई मौत, दूसरे का उड़ गया पैर 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनीलम हॉस्पिटल के पास मेडिकल का गैस सिलेंडर गाड़ी से उतारा जा रहा था। तभी अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक शख्स के शरीर के चीथड़े उड़ गये। वहीं दूसरे शख्स का पैर उड़ गया। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। हर तरफ धुआं-धुआं हो गया। और जब धुआं ख़त्म हुआ तब वहां का नजारा देख्क्लर हर कोई हैरान रह गया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उनको  अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पटना सिटी के अनुमंडल अधिकारी और सिटी एसपी समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई।

कई गाड़ियों के उड़े परखच्चे 
 सुनीलम हॉस्पिटल के मालिक ने बताया कि गैस सिलेंडर उतारा जा रहा था, तभी अचानक विस्फोट हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स बुरी तरह घायल है। लोगों ने बताया कि दूसरा शख्स गाड़ी का चालक है, जिसका पैर उड़ गया है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उस समय घटनास्थल के पास कई गाड़ियाँ खड़ीं थीं, जिससे वे गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गये। कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं। फिलहाल पटना सिटी के अनुमंडल अधिकारी और सिटी एसपी समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें