फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधुबनी के बीईओ और सुपौल की मुमताज को पटना में मिला यह सम्मान, नशामुक्ति अभियान चला रहे थे दोनों

Sat, 30 Nov 2024 09:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Supaul News: मुमताज बेगम का चयन विभाग की ओर से किया गया। यह विभाग के लिए भी गौरव का विषय है, क्योंकि पूरे बिहार से मात्र दो लोगों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
सुपौल की मुमताज को मिला सम्मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा नशामुक्ति से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम को लेकर सुपौल नगर परिषद क्षेत्र की वार्ड 22 हुसैन चौक निवासी मुमताज बेगम को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया है। मुमताज सदर प्रखंड में केआरपी के पद पर कार्यरत हैं। मुमताज के अलावा विभाग की ओर से मधुबनी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया गया है। उत्पाद आयुक्त रजनीश कुमार सिंह द्वारा पटना के सिंचाई भवन परिसर के अधिवेशन भवन में दोनों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यहां बीते 26 नवंबर को नशामुक्ति दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां नशामुक्ति के क्षेत्र में योगदान के लिए दोनों सम्मानित किए गए। इधर, मुमताज के सम्मान पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी खुशी जताई है।

विज्ञापन


बिहार से मात्र दो लोगों को सम्मानित किया गया
जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने भी मुमताज के प्रयास की सराहना की है। इधर, माध्यमिक शिक्षा डीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि नवंबर माह में ही नशामुक्ति के क्षेत्र में प्रयास करने वाले अधिकारी व कर्मियों की सूची उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से मांगी गई थी। जिसके बाद तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर मुमताज सहित कुल पांच कर्मियों के नाम का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया था। इसमें मुमताज बेगम का चयन विभाग की ओर से किया गया। यह विभाग के लिए भी गौरव का विषय है, क्योंकि पूरे बिहार से मात्र दो लोगों को सम्मानित किया गया है। इधर, मुमताज बेगम ने बताया कि नशामुक्ति के विषय पर कार्य करना उनके लिए गौरव का विषय है। इस कार्य में पति कमरूज्जमा सहित अन्य परिजनों का भी भरपूर सहयोग मिला है।

तीन सदस्यीय समिति ने बनाया था पांच नाम का प्रस्ताव
डीपीओ ने बताया कि उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग से पत्र प्राप्ति के बाद जिला शिक्षा विभाग की ओर से तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इसमें कार्यक्रम पदाधिकारी आलोक रंजन, एसआरजी मुर्तुजा अंसारी और निर्मली बीईओ मधुसूदन प्रसाद शामिल थे। इस समिति ने कुल पांच नाम का प्रस्ताव भेजा था। जिसमें त्रिवेणीगंज के मध्य विद्यालय मिरजावा के शिक्षक संजीव कुमार, मध्य विद्यालय परसा के तालिमी मरकज शिक्षा सेवक मो नियाजुद्दीन, प्राथमिक विद्यालय कोईपट्टी मरौना के टोला सेवक बेचन सादा और प्राथमिक विद्यालय श्रीपुर त्रिवेणीगंज के टोला सेवक अभिनंदन ऋषिदेव सहित सुपौल सदर प्रखंड की केआरपी मुमताज बेगम का नाम शामिल था। डीपीओ ने बताया कि मुमताज अपने प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न शिक्षा सेवक, टोला सेवक और तालिमी मरकज शिक्षा सेवक की नियमित बैठक कर शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों के अलावा नशामुक्ति के विषय पर भी कार्यक्रम करती थी। इसके अलावा नशामुक्ति दिवस पर जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी उनकी सराहनीय भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें