फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: निर्दलीय विधायक के आवास पर हमला, शंकर सिंह ने गोपाल मंडल और बीमा भारती पर लगाया बड़ा आरोप

Fri, 28 Feb 2025 10:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: निर्दलीय विधायक के आवास पर हमले के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। विधायक शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पत्नी के साथ पूर्व विधायक शंकर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास पर अज्ञात अपराधियों ने हमला किया है। बीती रात अपराधियों ने उनके घर के मुख्य गेट को तोड़ दिया और नेम प्लेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय विधायक अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। जब वे लौटे, तो उन्होंने यह नुकसान देखा। चौंकाने वाली बात यह है कि विधायक ने इस हमले का आरोप जदयू के विधायक गोपाल मंडल और पूर्व विधायक बीमा भारती पर लगाया है। विधायक शंकर सिंह ने कहा कि चुनाव में मिली हार से बौखलाई बीमा भारती के गुंडो ने उनके आवास के दोनों गेट पर लगे नेम प्लेट को पत्थर से तोड़ डाला। बीमा भारती को चुनौती देते हुए शकंर सिंह ने कहा है कि अगर हिम्मत है तो खुलकर सामने से हमला करें। साथ ही, यह भी कहा कि 2025 के भी विधानसभा चुनाव में भी वह जरूर लड़ेंगे।

विज्ञापन


पुलिस बोली- दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विधायक शंकर सिंह ने इस घटना की लिखित शिकायत सचिवालय थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सचिवालय एसडीपीओ डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि जल्द ही इस घटना में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है
बता दें कि विधायक शंकर सिंह ने पिछले साल उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी और बाद में उन्होंने जदयू को समर्थन दिया था। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।  विधायक शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस घटना ने पटना में अपराधियों के बढ़ते हौसले और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें