फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : पुलिस बल पर फिर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन भी क्षतिग्रस्त

Sat, 15 Mar 2025 09:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar : अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो चुके हैं। जिस तरह से एक सप्ताह से  लगातार पुलिस पर हमले हो रहे हैं, ऐसे में अब पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल उठने लगे हैं। अररिया, मुंगेर और पटना में पुलिस पर हमला हुआ। आज भागलपुर में यह घटना हुई है।
विज्ञापन
पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में अपराधियों के मनोबल आसमान छू रहा है। अपराधियों के दिलों में पुलिस प्रशासन का खौफ जरा सा भी नहीं रह गया है, क्यों कि इसी का नतीजा है कि पुलिस टीम पर हमला लगातार जारी है। अब ताजा मामला भागलपुर जिले का है, जहां झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिए। इस घटना में सब इंस्पेक्टर सहित तीन सिपाही और एक चौकीदार घायल हो गये। पथराव की वजह से पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। घटना अंतिचक थाना क्षेत्र के कसडी गांव की है। फिलहाल पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए - Holi 2025: 'लगाओ ठुमका वर्ना हो जाओगे सस्पेंड'; लालू के लाल ने वर्दी वाले को हड़काया तो शुरू हो गई सियासत

बच्चों के बीच हुआ था विवाद
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम करीब 7 बजे गांव में बच्चों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के लोग झगड़ा सुलझाने की जगह बतकही में  एक दूसरे से भिड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों के विवाद को सुलझाने लगी। इसी बीच कुछ लड़कों ने पुलिस पर गिट्टी-पत्थर फेंकने लगे। देखते ही देखते दोनों तरफ से अब सयाने लोग भी रोड़ेबाजी करने लगे। इस हमले में सब इंस्पेक्टर सहित तीन सिपाही और एक चौकीदार घायल हो गए। आननफानन में सभी घायल पुलिसकर्मियों को कहलगांव अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
घटना के संबंध में अंतिचक थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि तैनात मजिस्ट्रेट संजीव चौधरी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का यह दावा है कि उन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।                                

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें