02:59 PM, 16-May-2024
गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्री पहुंचे मधुबनी
मधुबनी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं मिथिला की धरती को प्रणाम करता हूं। 17 मई को जानकीनवमी है। मैं आज मिथिला में आया हूं। सबसे पहले माता जानकी को प्रणाम करता हूं। बाबा कपिलेश्वर धाम, उचैठ मंदिर, बाबा उगना महादेव, काली मंदिर को मैं प्रमाण करता हूं। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने अभी-अभी कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न का सम्मान दिया। उन्होंने देश भर के दलित, पिछड़ा, आदिवासी माता बहनों का आवाज बुलंद करने का काम किया। लालू जी से मैं सवाल पूछता हूं कि आप केंद्र में 10 साल और बिहार में 15 साल रहे लेकिन आपने कर्पूरी जी को भारत रत्न क्यों नहीं दिया?