फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : केके पाठक के नये आदेश को कांग्रेस के विधायक ने माना सही, कहा - भाजपा कर रही लोगों को गुमराह

Sun, 15 Oct 2023 08:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने शिक्षकों के दशहरा की छुट्टी को रद्द कर दिया है। भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने के के पाठक का समर्थन करते हुए कहा कि उनका कहना सही है। भाजपा तो यूँ ही लोगों को भड़काते रहती है। 
विज्ञापन
MLA अजीत शर्मा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने दशहरा की छुट्टी को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अब इस दशहरा की छुट्टी में शिक्षक गया जिले में आयोजित होने वाले आईपीआरडी का आवासीय प्रशिक्षण लेंगे। के के पाठक के इस आदेश से शिक्षकों में नाराजगी है। इस संबंध में शिक्षकों का कहना है कि दशहरा की छुट्टी पहले से घोषित थी लेकिन 12 अक्टूबर को केके पाठक का यह नया आदेश जारी किया गया है, जिससे शिक्षक संतुष्ट नहीं हैं। वहीं भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने के के पाठक का समर्थन करते हुए कहा कि उनका ( के के पाठक ) कहना सही है। अजीत शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को ट्रेनिंग लेना जरुरी है क्यों कि शिक्षक को ट्रेनिंग मिलेगा तभी शिक्षा आगे बढ़ेगा देश आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें