हादसे के बाद ट्रेनों का रूट बदला गया।
- फोटो : अमर उजाला
बक्सर से डीडीयू तक डाउन लाइन में ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी
हादसे के बाद दिलदारनगर में सीमांचल एक्सप्रेस, दरौली में मेमो पैसेंजर, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस धीना में खड़ी हो गई। इसके अलावा पुणे दानापुर, बाबा बैधनाथ एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें डीडीयू जंक्शन पर खड़ी हैं। दिलदारनगर सेक्शन के यातायात निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि बिहार के रघुनाथपुर स्टेशन पर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के डिरेल होने से डाउन लाइन में ट्रेनें खड़ी हैं। ट्रैक क्लियर होने के बाद ही परिचालन शुरु होगा।
कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई हैं
वहीं लाइन ब्लॉक होने से अप पुणे दानापुर एक्सप्रेस, बाबा वैद्यनाथ एक्सप्रेस, अप चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, डाउन विक्रमशीला एक्सप्रेस, डाउन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, भगत क़ी कोठी कामाख्या एक्सप्रेस, बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस, डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस अप, डाउन तेजस एक्सप्रेस और पूर्वां एक्सप्रेस सहित अप और डाउन की कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई हैं। रेलवे प्रशासन ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाने की तैयारी में जुट गया है।
रेलवे की ओर से जारी की गई हेल्पलाइन नंबर
- PNBE - 9771449971
- DNR - 8905697493
- ARA - 8306182542
- COML CNL - 7759070004