फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेतिया में जन्म के बाद नवजात बच्ची को मां-बाप ने झाड़ियों में फेंका, इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी

Wed, 16 Aug 2023 10:18 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बिहार के बेतिया जिले में ममता शर्मसार हुई है। यहां बच्ची के जन्म के बाद मां-बाप ने उसे झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गए। फिलहाल, बच्ची का इलाज जारी है और वह स्वस्थ्य है।
विज्ञापन
झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद उसके मां और बाप उसे मरने के लिए झाड़ियों में फेककर फरार हो गए। घटना मंगलवार देर रात अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज के इमरजेंसी वार्ड के पीछे कंटीली झाड़ियों के बीच की है। जहां आठ घंटे के नवजात बच्ची को फेककर उसके निर्दयी मां और बाप फरार हो गए।

विज्ञापन


कहा जाता है जिसका कोई नहीं उसका तो खुदा है यारो, यह चरितार्थ बेतिया में देखने को मिला है। बुधवार के सुबह अस्पताल के सुरक्षा गार्ड प्रदीप गिरी जब इमरजेंसी वार्ड में गए तो अस्पताल के पीछे झाड़ियां में रोते हुए बच्ची की आवाज सुनाई दी। वे वहां पहुंचे तो देखा कि नग्न अवस्था लक्ष्मी की अवतार कही जाने वाली आठ घंटे पहले जन्मी बेटी कचरे में फेंकी हुई पड़ी है। उसके आसपास पानी लगा हुआ है। इसके बाद प्रदीप ने बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे और वहां उसकी इलाज चल रहा है। बच्ची  बिल्कुल सुरक्षित और जिंदा है।

अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ब्रजकिशोर प्रसाद ने बताया, इमरजेंसी वार्ड के पीछे कचरे के ढेर में एक अज्ञात नवजात बच्ची मिली है। उसे लाकर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है, वह बिल्कुल ठीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें