फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024 : 'भारत को परमाणु शक्ति खत्म करनी चाहिए', बिहार में लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी ने कही यह बात

Fri, 03 May 2024 01:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

महागठबंधन प्रत्याशी संजय सिंह द्वारा बयान के मामले में राजद ने बचाव किया है। राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने कहा कि एनडीए खगड़िया सहित बिहार में साफ होगा। ऐसी बातों को तुल देकर एनडीए असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
महागठबंधन के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह (दाएं) और चौधरी महबूब अली कैसर (बाएं)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया के महागठबंधन उम्मीदवार संजय कुमार सिंह लगातार अपनी बयानबाजी से सुर्खियों में बने हुए हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35ए फिर से बहाल करने की वकालत कर महागठबंधन को मुश्किलों मिला दिया है। वहीं एक बार फिर वह भारत के परमाणु हथियार को नष्ट करने की बात कहते हुए महागठबंधन के मुश्किलों को बढ़ा दिया है। दरअसल संजय कुमार सिंह ने खगड़िया के एक यूट्यूबर से बातचीत के दौरान सीपीएम के घोषणा पत्र का समर्थन करते देखे गए। जिसमें सीपीएम ने कहा है कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने के बाद भारत के परमाणु हथियार को नष्ट कर दिया जाएगा। इधर सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल होने के बाद एक बार फिर एनडीए की तरफ से उन पर जोरदार हमला किया जा रहा है। 

 

जानिए, क्या कहा संजय सिंह ने

संजय सिंह एक यूट्यूबर से बातचीत के दौरान कहा कि परमाणु हथियार नष्ट का कारण है। सीपीएम की घोषणा पत्र सही है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिटलर हैं, वे कभी भी इसका इस्तेमाल कर विश्व में दुश्मन पैदा कर लेंगे। इधर, संजय सिंह के इस बयान के बाद एनडीए की तरफ से भी हमला किया जा रहा है। घटक दल में शामिल खगड़िया जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा है कि संजय सिंह के पास स्थानीय स्थानीय स्तर पर बोलने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए वह अनाप-शनाप बके जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सबल देश है, और जब तक मोदी जी जीवित हैं। तब तक ना कोई धारा 370 को छू सकता है न ही कोई भारत के परमाणु हथियार की तरफ आंख दिखा सकता है। 

 

अब राजद ने किया बचाव

वहीं महागठबंधन प्रत्याशी संजय सिंह द्वारा बयान के मामले में राजद ने बचाव किया है। राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने कहा कि एनडीए खगड़िया सहित बिहार में साफ होगा। ऐसी बातों को तुल देकर एनडीए असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई और अन्य ज्वलंत मुद्दों से यह भटकाने की कोशिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें