फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में हादसा, हेलमेट समेत सिर पर चढ़ा दिया ट्रक; आवाज पर लोग दौड़े तो गाड़ी छोड़ भागा चालक

Mon, 17 Mar 2025 05:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बाइक सवार अपनी बाइक पर तीन बोरा अनाज लेकर जा रहा था। महादेव स्थान के पास यू टर्न लेने के दौरान पीछे से आ रहे तेल की टैंकर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। इसके बाद तेल से भरी टैंकर छोड़ कर ड्राइवर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि बायपास थाना क्षेत्र स्थित महादेव स्थान के पास तेल टैंकर ने बाइक सवार को कुचल दिया। इसके बाद बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक पर तीन बोरा अनाज लेकर जा रहा था, तभी महादेव स्थान के पास यू टर्न लेने के दौरान पीछे से आ रहे तेल की टैंकर की चपेट में आने से दुर्घटना हुई है। इसके बाद मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


वहीं स्थानीय लोगों ने बायपास थाना और जीरो माइल ट्रैफिक थाना को सूचना दी। इसके बाद मौके पर बायपास थाना के पुलिस पहुंची और मृत शख्स को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में बायपास थाना के जमादार विनोद कुमार ने बताया कि महादेव स्थान के पास यू टर्न लेते समय एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर लदे दाल के बोरे टैंकर में फंस जाने से यह हादसा हुआ है।

फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जमादार विनोद कुमार का कहना है कि फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान कर जल्द ही उसके परिवार को सूचना दे दी जाएगी। साथ ही साथ कहा कि जब्त टैंकर के नंबर के आधार पर पता किया जाएगा कि यह गाड़ी किसके नाम पर है। फिलहाल पुलिस ने टैंकर को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें