पटना में बम धमाके से लोग दहशत में आ गए। इसमें एक बच्ची घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात लगभग 9 बजे पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित बाकरगंज में जोरदार बम विस्फोट की आवाज से लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल उत्पन्न हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पटना के टाउन एएसपी 1 दीक्षा कुमारी ने कहा कि शनिवार को बाम विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। कदमकुआं और पीरबहोर थाना की पुलिस ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम और श्वान दस्ते द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
स्कूल जाने के दौरान छात्रा का अपहरण, बदमाशों ने स्प्रे मारकर बेहोश किया और झाड़ी में फेंका
बदमाशों ने दो बम फोड़े
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक बदमाशों ने दो बम फोड़े। धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि करीब 800 मीटर तक यह सुनी गई। इस घटना में बच्ची घायल हुई है। उसका इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। ASP दीक्षा कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह प्रतीत होता है कि हमलावरों का उद्देश्य किसी को हानि पहुंचाना नहीं था, बल्कि लोगों को डराने की साजिश थी। मामले की जांच की जा रही है।