फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में ट्रक ने स्कूल जा रहे बच्चे को रौंदा, मौत के बाद लोगों ने किया जमकर हंगामा

Tue, 10 Dec 2024 07:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

थानेदार ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई है। वह स्कूल जा रहा था। घटना के बाद चालक फरार हो गया। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के फुलवारी शरीफ में तेज रफ्तार ट्रक ने 10 साल के बच्चे को रौंद दिया। इससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस गाड़ी जब्त कर कर कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहित कुमार (10) स्कूल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने 10 साल के बच्चे को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


इधर, घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने खगौल मुख्य मार्ग पर जमकर हंगामा किया। जिससे गाड़ियों की कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर थानेदार ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई है। वह स्कूल जा रहा था। घटना के बाद चालक फरार हो गया। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें