फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सरकारी स्कूल के हॉस्टल का खाना खाने से 12 छात्राएं बीमार, डॉक्टर बोले इस कारण बिगड़ी तबीयत

Tue, 14 May 2024 05:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: स्कूल परिसर के छात्रावास में एक-एक कर 12 छात्राएं बेहोश होने लगीं। इसके बाद छात्रावास के वार्डेन ने इसकी सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को देते हुए सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
अस्पताल में छात्राओं का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में राजकीय अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय, भगवतीस्थान कबिलपुर की 12 छात्राएं अचानक बीमार पड़ गईं। स्कूल प्रशासन सभी बीमार छात्राओं में सात को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया है। यहां सभी छात्राओं का इलाज चल रहा है। वहीं सात बीमार छात्राओं को बहादुरपुर पीएचसी में भर्ती करवाया गया। 

 

बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर के छात्रावास में एक के बाद एक कर कुल 12 छात्राएं बेहोश हो गईं। इसके बाद छात्रावास के वार्डेन ने इसकी सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को देते हुए सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती करवाया। बीमार छात्राओं में नौवीं कक्षा की प्रतिभा कुमारी (14) पिता जीवछ राम समस्तीपुर की रहने वाली है जबकि नौवीं की सोनपरी (13) पिता रामउदगार यादव कुशेश्वरस्थान के ग्यासपुर की है वही छठी कक्षा की मोनिका कुमारी (10) पिता शिवपूजन सदाय हिंगुली दरभंगा सदर की है जबकि सातवीं की वैष्णवी कुमारी (12) पिता ललन पासवान अटही बहेड़ी की है। आठवीं की संगीता कुमारी (13) पिता फूलो पासवान, कोर्थू घनश्यामपुर की रहने वाली है। दसवीं कक्षा की स्वीटी कुमारी (16) पिता मोहन सदाय रघेपुरा बहादुरपुर थाना क्षेत्र की निवासी है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी बच्चे डिहाइड्रेशन के कारण बीमार पड़ गईं।

 

जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे करीब पहले एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। उसे बेहोशी की स्थिति हो गई। उसके बाद एक एक करके एक 12 छात्राओं को बेहोशी की शिकायत होने लगी। बीमार सात छात्राओं को डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सात बीमार छात्राओं को बहादुरपुर पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें