फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबों के जेवरात चोरी : देशभर के 108 मंदिरों के आभूषण दरभंगा महाराज के बैंक लॉकर में रखे थे, यहीं से गायब हुए

Tue, 30 Jan 2024 04:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : दरभंगा महाराज के विभिन्न बैंकों के लॉकर से अरबों रुपये के जेवरात की चोरी हो गई है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा महाराज के पौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह ने विभिन्न बैंकों के लॉकर से अरबों रुपये के जेवरात गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने अपने ही महाराज द्वारा बनाये गए ट्रस्ट के मैनेजर विष्णु कुमार झा और उदयनाथ झा पर आरोप लगाया है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी ट्रस्ट के मैनेजर ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह को कबूल भी कर लिया है। मामला दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

दूकान से गहना बरामद करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार 
कुमार कपिलेश्वर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि देश भर के 108 मंदिरों के आभूषण ट्रस्ट के द्वारा SBI के बैंक लॉकर में रखे गए थे। मुझे आज इस बात की जानकारी मिली कि बैंक के लॉकर से गहने गायब हैं। इस बात की जानकारी होने के बाद मैंने इसकी जांच करवाई तो पता चला कि ये सारे अरबों रुपये के गहनों को गायब कर दिया गया है। मैंने सबसे पहले अपने दोनों मैनेजर से पूछताछ किया तो उन दोनों में से एक मैनेजर उदयनाथ झा ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इस बात की सूचना कुमार कपिलेश्वर सिंह ने विश्वविद्यालय थाना को तत्काल देते हुए दोनों मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि कुमार कपिलेश्वर सिंह ने बैंक लॉकर से करोड़ो रूपये के हीरे जवाहरात गायब होने को लेकर मामला दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए दरभंगा महाराज से जुड़े दोनों मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी की निशानदेही पर एक ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने उसके दुकान से काफी मात्रा में जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मैनेजर उदयनाथ झा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि कुमार कपिलेश्वर सिंह ने बैंक लॉकर से करोड़ो रूपये के हीरे जवाहरात गायब होने को लेकर मामला दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए दरभंगा महाराज से जुड़े दोनों मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी की निशानदेही पर एक ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने उसके दुकान से काफी मात्रा में जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें