Bihar : पटना के जिस होटल में बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री का ठहराव होता है, उस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिस मेल से धमकी मिली है वह अंडर वर्ल्ड डॉन याकूब मेमन का मेल बताया जा रहा है।
राजधानी पटना में एक मशहूर होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र के हाेटल पनाश की है, जहां के मेल आईडी पर धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। धमकी भरे मेल में कहा गया है कि हाेटल के अंदर 2 किलाे टीएनटी ट्राईनाइट्राे टाेलीन नामक विस्फाेटक रखा है। हाेटल से सभी स्टाफ और होटल में रुके हुए लोगों काे बाहर काल दें।
विज्ञापन
अंडर वर्ल्ड डॉन याकूब मेमन के नाम से आया है मेल
इस मामले में पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले ने अपने आप काे अंडर वर्ल्ड डॉन याकूब मेमन बताया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद होटल में अफरातफरी मच गई है। लाेगाें की सुरक्षा काे देखते हुए हाेटल के वाइस प्रीसिडेंट एलन क्रिस्टाेफर ने गांधी मैदान थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में उन्हाेंने कहा कि अंडर वर्ल्ड डॉन याकूब मेमन के नाम से धमकी भरा मेल आया है। साथ ही उन्हाेंने कहा है कि हाेटल की सुरक्षा के साथ ही यहां रहने वालाें लाेगाें और स्टाफ काे लेकर काफी चिंतित हूं। जल्द से जल्द जांच कर सुरक्षा प्रदान कराई जाय। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच में हर तरह से सहयाेग करूंगा।
मामला हुआ दर्ज
घटना के संबंध में गांधी मैदान थाना प्रभारी सीताराम प्रसाद ने बताया कि होटल के मैनेजमेंट ने लिखित शिकायत दी है। जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें धमकी, जालसाजी के साथ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन
बिहार के श्रम संसाधन मंत्री को भी व्हाट्सएप फोन के मिली थी धमकी
इससे पहले भी बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को भी व्हाट्सएप फोन के जरिए धमकी दी गई थी, जिसमें यह कहा गया था कि 20 लाख रुपए दो वरना जान से मार दूंगा। इसके बाद श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। मामला दर्ज होने के बाद कोतवाली थाने के पुलिस ने यूपी के आजमगढ़ स्थित फूलपुर थाना से आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार किया था।