फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: रक्सौल में 11.246 किलो चरस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से ला रहा था खेप

Sat, 03 Oct 2026 08:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

रक्सौल में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मैत्री पुल के पास ई-रिक्शा से जा रहे नेपाली नागरिक अमर चौधरी को 11.246 किलोग्राम चरस जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी प्लास्टिक के बोरे में रखे 22 पैकेटों से हुई।

 

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल मैत्री पुल के पास एक नेपाली नागरिक को 11.246 किलोग्राम चरस जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ई-रिक्शा से नेपाल की ओर से रक्सौल आ रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के पर्सा जिले के वीरगंज थाना क्षेत्र के छपकइया नगरपालिका निवासी 39 वर्षीय अमर चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ हरैया थाने में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुप्त सूचना पर गठित की गई विशेष टीम

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से मैत्री पुल के रास्ते रक्सौल में मादक पदार्थों की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना का सत्यापन करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम में हरैया थाना पुलिस के साथ एसएसबी के जवानों को भी शामिल किया गया। टीम ने मैत्री पुल के पास पहुंचकर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी।

प्लास्टिक के बोरे में मिले 22 पैकेट

जांच के दौरान टीम ने नेपाल की ओर से आ रहे एक ई-रिक्शा को रोककर उसमें सवार व्यक्ति की तलाशी ली। उसके पास मौजूद प्लास्टिक के बोरे की जांच करने पर भूरे रंग के टेप से लिपटे 22 पैकेट मिले। पुलिस के अनुसार, पैकेटों के अंदर से कुल 11.246 किलोग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने ई-रिक्शा में सवार अमर चौधरी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

हरैया थाने में आगे की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, अमर चौधरी के पिता का नाम रामपुकार चौधरी है। पुलिस टीम आरोपी और जब्त मादक पदार्थ को लेकर हरैया थाने पहुंची, जहां उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस और एसएसबी लगातार निगरानी और वाहन जांच अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें