फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पटना में कुख्यात का मर्डर, सिटी में खबर फैलते ही दुकानों के शटर गिरे

Tue, 20 Jun 2023 10:35 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Crime : बिहार में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को गोली से छलनी कर दिया। दहशत में लोगों ने अपनी अपनी दुकाने बंद कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन लोग आरोपी के गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पटना सिटी के मिर्चाई गली के विपरीत दक्षिणेश्वर मंदिर के नजदीक अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान विनोद कुमार उर्फ़ ट्रेनी के रूप में की गई है। पटना सिटी चौक थाना प्रभारी गौरीशंकर गुप्त ने बताया कि विनोद कुमार एक कुख्यात अपराधी रहा है। पूर्व में भी उस पर कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पटना सिटी के कल्लू दलाल हत्याकांड में भी वह अभियुक्त रहा है और लगभग 1 वर्ष पूर्व जेल से छूट कर आया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद पूरे मंडी में हंगामा का माहौल बन गया। लोगों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर पुलिस से अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें