फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ग्रेजुएट चायवाली का स्टाल नगर निगम ने किया वापस, कल तेजस्वी व लालू यादव से लगाई थी गुहार

Fri, 19 Aug 2022 11:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रियंका गुप्ता के चाय के स्टाल को जब्त कर लिया था। इसके बाद प्रियंका रोती हुईं तेजस्वी यादव और लालू यादव से मिलने पहुंच गईं थीं। 
विज्ञापन
ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता के स्टाल को नगर निगम ने वापस कर दिया है। प्रियंका ने गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलकर मदद की गुहार लगाई थी, इसके बाद तेजस्वी यादव के हस्तक्षेप से प्रियंका को उनका स्टाल वापस कर दिया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, पटना में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रियंका गुप्ता के चाय के स्टाल को जब्त कर लिया था। इसके बाद प्रियंका रोती हुईं तेजस्वी यादव और लालू यादव से मिलने पहुंच गईं थीं। 

प्रियंका बोलीं-हमारे पास लाइसेंस 
प्रियंका गुप्ता ने कहा हमारे पास चाय का स्टाल लगाने के लिए लाइसेंस भी है। इसके बाद भी उनके स्टाल को नगर निगम की टीम ने जब्त कर दिया। उन्होंने गुरुवार को कहा था कि उपमुख्यमंत्री ने उन्हें प्रार्थना पत्र देने को कहा है। उधर, नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रियंका गुप्ता के स्टाल को पहले भी हटाया गया था, लेकिन उन्होंने दोबारा उसी जगह पर स्टाल लगा लिया, लिहाजा उसे हटाना पड़ा। 
विज्ञापन


नौकरी न मिलने के बाद लगाया था चाय का स्टाल 
प्रियंका गुप्ता पूर्णिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने दो साल तक सरकारी नौकरी की तैयारी भी है। नौकरी न मिलने के बाद उन्होंने चाय का स्टाल लगाया था। इसके बाद वह काफी मशहूर हो गईं। यहां तक कि कई फिल्म सुपरस्टार भी प्रियंका गुप्ता के स्टाल पर चाय पीने पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें