फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में चुनाव है: सीएम आवास पर सम्राट ने NDA नेताओं को बुलाया; बागियों के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार?

Wed, 07 Oct 2026 10:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

MLC Election Bihar : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार की रात सीएम आवास में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रमुख नेताओं को बुलाया और बिहार विधान परिषद के स्नातक-शिक्षक चुनाव पर विस्तार से बिंदुवार बात की। बैठक में एनडीए के सभी घटक दल मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम सम्राट चौधरी ने एनडीए के नेताओं से बातचीत की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर बुधवार को हुई एनडीए की अहम बैठक खत्म हो गई। बैठक में बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। एनडीए नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने और अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की तैयारियों पर मंथन किया। बैठक में एनडीए से अलग रुख अपनाने वाले कुछ विधायकों को भी साथ लाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। संबंधित दलों के नेताओं को असंतुष्ट और बागी नेताओं से बातचीत कर विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी देने की बात कही गई। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में तीन आरएलएम विधायकों के निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन वाली बात भी चर्चा हुई 

 

संजय सरावगी बोले- एनडीए एकजुट होकर लड़ रहा चुनाव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए के विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई थी। विधान परिषद का चुनाव सामने है और एनडीए पूरी मजबूती के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता बैठक में शामिल हुए और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

 

विपक्ष पर साधा निशाना

संजय सरावगी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस, राजद और अन्य विपक्षी दलों को लगातार नकार रही है। उनके अनुसार, इसी हताशा में विपक्ष अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है और अनुचित भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लगातार काम कर रही है। विपक्ष के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रहा है।

 

नौ अक्तूबर को होगी विधानमंडल दल की बैठक

बैठक के बाद मंत्री संजय पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया था। आगामी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियों में सभी घटक दल जुटेंगे। उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर को दोपहर 3:30 बजे एनडीए विधानमंडल दल की बैठक भी बुलाई गई है। बुधवार की बैठक में इसी की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।

 

जदयू के अंदरूनी विवाद पर बोले संजय पासवान

जदयू में चल रहे विवाद को लेकर मंत्री संजय पासवान ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है और जेडीयू के नेता आपस में इसे सुलझा लेंगे। उन्होंने एनडीए में किसी तरह की दरार से इनकार करते हुए कहा कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। उनका दावा है कि एनडीए के सभी उम्मीदवार चुनाव जीतने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन दलों में असंतोष या बगावत की स्थिति है, वहां संबंधित नेताओं को बातचीत के लिए अधिकृत किया गया है। कोशिश है कि ऐसे मामलों का जल्द समाधान निकाला जाए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें