फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भागवत को जेल भेजो, संघ पर प्रतिबंध लगाओ'

Wed, 24 Jul 2013 02:16 AM IST
पटना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में भाजपा और जदयू के बीच जुबानी जंग चरम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


बिहार के कृषि मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत पर देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाले बयान देने का आरोप लगाया है।

नरेंद्र सिंह ने भागवत के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने और संघ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

पढ़ें, ‘बेशर्मी’ पर उतारू हैं नीतीश कुमार: रूडी

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भागवत का यह कहना कि देश की एकता और अखंडता हिंदुत्व से ही कायम रह सकती है, भारतीय संविधान की आत्मा का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम एक तरफ घर्मनिरपेक्षता और पंथनिरपेक्षता की बात करते हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग एक पंथ या धर्म को ही सारे संकटों का मोचक कहते हैं।

नरेंद्र सिंह ने कहा कि भागवत देश की एकता और अखंडता को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कुछ ऐसे ही खालिस्तानियों और दूसरे तत्वों ने मुल्क को तोड़ने की कोशिश की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें