फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : धूमधाम से मनाया गया राणा-भामा सम्मलेन, बिहार सरकार के मंत्री ने कहा- पाक को धूल चटा देंगे

Fri, 09 May 2025 10:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : महाराणा प्रताप और भामा शाह की जैसी जोड़ी थी, आज नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की जोड़ी देश की अगुआई कर रही है। आज हम लोगों को नरेंद्र मोदी के साथ आज कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है।
विज्ञापन
नीरज सिंह बबलू और सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल में  राणा-भामा सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि सभी लोग हाथों में तलवार लेकर तैयार रहिए। हमें कभी भी लड़ाई के लिए जाना पड़ सकता है। बिहारियों को अगर छूट दिया जाए तो पाकिस्तान को धूल चटा देगा। नीरज बबलू ने कहा कि आप अपनी क्षमता का सही उपयोग करें। अपनी क्षमता का दुरुपयोग ना करें। हमारा देश युद्ध कर रहा है। हमें अपने सेना पर गर्व हो रहा है, जो पाकिस्तान में घुसकर वार कर रहा है। पाकिस्तान रो रहा हैं कि हमको बचाओ लेकिन पाकिस्तान को कोई पानी भी नहीं देने वाला।

विज्ञापन


ह खबर भी पढ़ें - Bihar Police : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखिये अपना परिणाम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि देश बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहा है। पहलगाम में जो निर्मम लोगों की आतंकवादियों ने हत्या की, मिथिला की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि जिन आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उनसे चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा। दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज भी हम युद्ध की स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : थाने का दरोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने की कार्रवाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को करना था, लेकिन वह लगातार सेना के साथ बैठक कर रहे हैं, इसलिए राजनाथ सिंह उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने मुझसे मुझे फोन से उन्होंने सबसे माफी मांगने के लिए कहा है। महाराणा प्रताप और भामा शाह की जैसी जोड़ी थी, आज नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की जोड़ी देश की अगुआई कर रही है। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों को नरेंद्र मोदी के साथ आज कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है।


                                   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें