फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : लखनऊ के खाद्य व्यापारी ने पटना के छह तल्ला मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, पुलिस ने बताई यह वजह

Thu, 01 Jun 2023 09:59 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में लखनऊ के एक खाद्य व्यापारी ने छठे तले मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक विमल कुमार है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
खाद्य व्यापारी विमल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के दानापुर में लखनऊ के एक खाद्य व्यापारी ने छठे तले मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान विमल कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लिया था रुपया 
पुलिस का कहना है कि लखनऊ के एक खाद्य व्यापारी विमल कुमार कुछ माह पूर्व दानापुर के सुदामा पैलेस के कुछ लोगों से खाद्य के एक कंपनी का फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ₹4 लाख रुपया लिया था। लेकिन पैसा लेने के बाद भी विमल कुमार के द्वारा फ्रेंचाइजी नहीं दिला सका। इस बात को लेकर विमल कुमार और रूपसपुर के निवासी के बीच काफी वाद विवाद भी हुआ। बताया जा रहा है कि विमल कुमार बुधवार को इसी मामले को लेकर पटना के रूपसपुर स्थित सुदामा पैलेस पहुंचे थे।

कमरे में कर दिया था बंद 
 रूपसपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि पैसा वसूली को लेकर खाद्य व्यापारी विमल कुमार को एक कमरे में बंद कर दिया गया था। उनलोगों का कहना था कि विमल कुमार जब तक पैसा नहीं दे देते तबतक वे लोग उन्हें छोड़ेंगे नहीं। यह कहते हुए उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि विमल कुमार किसी अनहोनी की डर से सुदामा पैलेस के छठी मंजिल से बुधवार की देर रात अपनी जान बचाने के लिए कूद पड़े। इसी क्रम में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस लखनऊ से उनके परिजनों को आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें