फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में 30 लाख की लूट; ज्वेलर्स में घुसे अपराधियों ने गोलीबारी की, कैश और जेवर लेकर हुए फरार

Tue, 21 Jan 2025 06:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि कुचायकोट के सासामुसा स्थित सोनी ज्वेलर्स में चार अपरधियों ने लूटपाट की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार में अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। दो बाइक पर सवार चार की संख्या में बेख़ौफ़ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर स्वर्ण व्यवसायी से गहने सहित लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना सासामुसा बाजार स्थित सोनी ज्वेलर्स दुकान की है।

विज्ञापन


दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी आए थे
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुचायकोट थाने की पुलिस और सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार मामले की जांच में जुट गए है। सोनी ज्वेलर्स के मालिक सुनील कुमार सोनी का कहना है कि मंगलवार की शाम वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधी पहुंचे और जान मारने के नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। साथ ही दुकान में रखे करीब 25 से 30 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुचायकोट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

सोनी ज्वेलर्स में चार अपरधियों ने लूटपाट की
वहीं, इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि कुचायकोट के सासामुसा स्थित सोनी ज्वेलर्स में चार अपरधियों ने लूटपाट की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है। जल्द ही अपरधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें