फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सेनेटरी पैड की खेप में भी तस्करी! हरियाणा से आए कंटेनर की जांच कर पटना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Mon, 10 Feb 2025 01:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Police: गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर छापेमारी गई है। शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। कंटेनर को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी शराब तस्कर शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आये दिन किसी न किसी तरीके से माफिया तस्करी में लगे रहे हैं। कुछ बच निकलते हैं तो कुछ पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं। इसी कड़ी में गर्दनीबाग थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक बड़े कंटेनर में शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना की पुलिस ने गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के बाइपास इलाके से हरियाणा नंबर एक कंटेनर को जब्त किया है। पुलिस ने जब कंटेनर खुलवाया तो दंग रह गई। इसमें सेनेटरी पैड की खेप भरी हुई थी। जांच करने पर पता चला कि सेनेटरी पैड की खेप के बीच 70 बोतल शराब छिपाई गई है। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया। हालांकि, इस दौरान शराब तस्कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


शराब तस्कर को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा
पुलिस का दावा है कि फरार शराब तस्कर को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फ़िलहाल जब्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक के ऊपर केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गई है। गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर छापेमारी गई है। सैनेटरी पैड की आड़ में तस्करी की जा रही थी। कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें