फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Liquor seized: JDU विधायक अमन हजारी के भाई के प्लांट से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक से पूछताछ जारी

Fri, 07 Apr 2023 12:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जनता दल यूनाइटेड के विधायक अमन भूषण हजारी के चचेरे भाई प्रशांत हजारी के वाटर प्लांट पर शराब की खेप पहुंची है। इसको लेकर जिला से भी टीम आई थी। उसके बाद यह करवाई की गई।
विज्ञापन
जब्त शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में जनता दल यूनाइटेड के विधायक अमन भूषण हजारी के चचेरे भाई के वाटर प्लांट से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है। पुलिस ने दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कार्रवाई की। बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सरकार की ओर से समय-समय पर नई नीतियां बनाई जाती हैं। उसके बावजूद बिहार में शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दरभंगा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुशेश्वरस्थान के जनता दल यूनाइटेड के विधायक अमन भूषण हजारी के चचेरे भाई प्रशांत हजारी के वाटर प्लांट पर शराब की खेप पहुंची है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी कर 20 कार्टून शराब जब्त की है।

कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि जदयू विधायक अमन हजारी के पैतृक आवास के बगल में वाटर प्लांट पर की गई कार्रवाई में कामयाबी मिली है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जनता दल यूनाइटेड के विधायक अमन भूषण हजारी के चचेरे भाई प्रशांत हजारी के वाटर प्लांट पर शराब की खेप पहुंची है। इसको लेकर जिला से भी टीम आई थी। उसके बाद यह करवाई की गई। उन्होंने बताया कि मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लेकिन प्रशांत हजारी मौके पर नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें