फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नवादा में उत्पाद विभाग पर शराब माफियाओं ने किया हमला, अधिकारी के साथ जवान घायल

Mon, 01 May 2023 11:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

नवादा में शराब माफियाओं को पकड़ने गई पुलिस पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया जिसमें उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सहित दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल  अधिकारी और जवानों का इलाज पावापुरी के मेडिकल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
इलाजरत जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा में शराब माफियाओं को पकड़ने गई पुलिस पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया जिसमें उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सहित दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल  अधिकारी और जवानों का इलाज पावापुरी के मेडिकल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


छापेमारी करने के दौरान हुआ हमला
पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पकरी बरामा थाना क्षेत्र के जलपार गांव में छापामारी करने गई थी और उसी दौरान गांव के लोगों के द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमला के दौरान पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले पर उत्पाद विभाग के अधीक्षक अनिल कुमार आजाद का कहना है कि एक अधिकारी और एक जवान पर हमला किया गया है जिसमें अधिकारिक का सिर फट गया वहीं अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

40 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई होने से धंधेबाज बौखला गए हैं। शराब धंधेबाजो के हमले से पुलिस की कार्रवाई रुकने वाली नहीं है। निरंतर शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी। इस अभियान के दौरान 40 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें