फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: चिराग बोले- हम किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं, बिहार विधान परिषद का चुनाव अकेले लड़ेंगे 

Mon, 31 Jan 2022 06:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना है। इसे लेकर दोनों पार्टियों के बीच तनातनी चल रही थी। उत्तर प्रदेश में जब से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं बनी, तो कयासों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
चिराग पासवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने घोषणा की कि उनकी पार्टी बिहार में स्थानीय निकायों की 24 विधान परिषद (एमएलसी) सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

विज्ञापन

पासवान ने कहा कि यह साफ है कि एलजेपी बिहार में किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। हम बिहार के 2020 के विधानसभा चुनाव की तरह ही विधान परिषद की सीटों पर भी अकेले चुनाव लड़ेंगे। हम लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल हैं और चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही घोषित किए जाएंगे।

इन चुनावों को लेकर एनडीए और महागठबंधन के बीच विवाद पर चिराग ने कहा कि खींचतान दोनों तरफ है। सत्ताधारी एनडीए ने जीतन राम माझी और मुकेश साहनी को एक भी सीट नहीं दी है। इससे सवाल खड़े होंते हैं, लेकिन यह एनडीए का अंदरूनी मामला है।
विज्ञापन


भाजपा 13 पर तो जदयू 11 पर लड़ेगी चुनाव
इससे पहले एएनडीए ने गठबंधन का एलान कर दिया था। बिहार के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बताया था कि बिहार विधान परिषद चुनाव में 13 सीटों पर भाजपा और 11 सीटों पर जदयू चुनाव लड़ेगी। भाजपा अपने खाते से एक सीट केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की रालोजपा को देगी। सूत्रों के मुताबिक, जदयू अपने खाते से एक सीट एचएएम को दे सकती है।


24 सीटों पर होना है चुनाव 
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना है। इसे लेकर दोनों पार्टियों के बीच तनातनी चल रही थी। उत्तर प्रदेश में जब से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं बनी, तो कयासों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें