फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव: चिराग का भाजपा से सवाल, लोजपा 'वोटकटवा' तो 2014 से क्यों रखा है साथ

Sat, 17 Oct 2020 11:49 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
चिराग पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने एनडीए का हिस्सा न होकर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसे लेकर भाजपा और लोजपा के बीच घमासान जारी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के बयान को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भाजपा पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


चिराग ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि यदि हम वोटकटवा हैं तो भाजपा ने 2014 से साथ क्यों रखा है? भाजपा नीतीश कुमार के दबाव में ऐसे बयान दे रही है। उसे अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो एनडीए में नहीं रहूंगा।


जावड़ेकर ने लोजपा को कहा था वोटकटवा पार्टी
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा था कि लोजपा बिहार के चुनावों में कोई प्रभाव नहीं डाल पाएगी। बिहार चुनाव में लोजपा केवल एक वोटकटवा पार्टी बनकर रह जाएगी। उन्होंने साफ करते हुए कहा था कि बिहार में केवल चार पार्टियां- भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। चिराग पासवान ने अलग रास्ता चुना है। वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोई बी या सी टीम नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप, जाले उम्मीदवार का किया बचाव

संबित पात्रा ने साधा था निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोजपा पर निशाना साधा। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा की कोई बी, सी या डी टीम नहीं है। हमारी केवल एक टीम है जिसमें जदयू, हम और वीआईपी शामिल हैं। लोजपा अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन


पापा का था 143 सीटों पर लड़ने का फैसला
इससे पहले चिराग पासवान ने कहा था कि पापा रामविलास पासवान ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। जब नीतीश कुमार ने मेरे पिता का बार-बार अपमान किया तो एक बेटे के तौर पर मैं बुरी तरह आहत हो गया था। 10 नवंबर को नीतीश कुमार सूबे के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। चुनाव में मुझे प्रधानमंत्री की तस्वीर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। वे मेरे दिल में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें