फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : दोस्त ने ही एक लाख की सुपारी देकर करवा दी थी जमीन कारोबारी की हत्या, वजह यह थी

Wed, 19 Jul 2023 08:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पटना में एक जमीन कारोबारी को अपराधियों ने गोली से छलनी कर दिया था। पुलिस ने अब इस मामले का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जमीन कारोबारी की हत्या करवाने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त ही था और वजह थी उसकी पत्नी। 
 
विज्ञापन
मृतक जमीन कारोबारी सुनील साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह थी घटना 

विज्ञापन

घटना बिहटा थाना क्षेत्र के अम्हारा गांव की है जब 9 जुलाई की देर शाम बिहटा के अम्हारा गांव में अपराधियों ने जमीन कारोबारी सुनील साहू को उसके घर के पास ही गोलियों से भून डाला था। उस वक्त अपराधियों ने सुनील साहू को बैक टू बैक 9 गोलियां मारी थी। इस हादसे में सुनील साहू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। घटना के बाद इस मामले को लेकर बिहटा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

ऐसे खुला राज 
दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव घीमन ने बताया कि घटना की जांच शुरू हुई तो सबसे पहले पुलिस ने मृतक सुनील साहू के मोबाइल के कॉल और व्हाट्सएप की जांच पड़ताल की गई। इसी क्रम में पुलिस को सुनील साहू के साथ एक महिला की कई आपत्तिजनक फोटो मिली। जब उन्होंने उस महिला के बारे में छानबीन और पूछताछ शुरू किया तो यह बात सामने आई कि वह महिला उसके दोस्त रमेश कुमार की पत्नी है। फिर पुलिस ने रमेश और उसकी पत्नी दोनों से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती के सामने दोनों टूट गए और फिर सामने आया हत्या का कारण।
विज्ञापन


दोस्त की पत्नी से था नाजायज संबंध 
पुलिस को रमेश कुमार ने बताया कि सुनील साहू जमीन का कारोबार किया करता था। इसी क्रम में रमेश कुमार को उससे हुई। रमेश से दोस्ती होने के बाद सुनील रमेश के किराना दुकान पर आने जाने लगा। रमेश के दुकान पर आने जाने के क्रम में सुनील साहू की नजर रमेश की पत्नी पर पड़ी और फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच हंसी मजाक होते होते मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया। कहते हैं इश्क मुहब्बत छिपाए नहीं छिपते इसलिए कुछ दिन के बाद इस बात की भनक रमेश को लगी गई। मामला खुलने के बाद उसने अपनी पत्नी  को काफी डांट फटकार लगाईं। साथ ही रमेश ने अपने दोस्त सुनील साहू को भी काफी बुरा भला कहा।
विज्ञापन


एक लाख रुपए की दे डाली हत्या की सुपारी
रमेश को जब यह पता चला कि सुनील साहू ने उसकी पत्नी से अवैध संबंध बना रखा है, तो रमेश ने सुनील साहू को रास्ते से हटाने को ठान लिया। इसके लिए रमेश ने आरा, नौबतपुर और बिहटा के अपराधियों से मिलकर एक लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या की साजिश रच डाली। हत्या के 10 दिन बाद पुलिस ने इस साजिश का खुलासा बुधवार को कर दिया है। हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य किरदार को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस अब उनसे हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें