फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather Today : बिहार के इन 4 जिलों में ऑरेज और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी, कई जगह वज्रपात का खतरा

Mon, 07 Aug 2023 02:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से अपील है कि वह सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे न रहे। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।
विज्ञापन
पटना के राजीव नगर इलाके में बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कई इलाकों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने पटना, सारण, शिवहर, अरवल, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, कैमूर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, रोहतास, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, मुंगेर, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, जमुई, कटिहार, गया, लखीसराय, नवादा, पूर्णिया और शेखपुरा समेत कई इलाकों बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से अपील है कि वह सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे न रहे। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें। 

विज्ञापन


इन इलाकों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी
पश्चिम और पूर्वी चंपारण, कटिहार, पूर्णिया एक या दो स्थानों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस इलाके में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, वैशाली पटना, भागलपुर और बांका जिले के एक या दो स्थानों पर बारिश येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार के अधिकांश जिलों में वज्रपात के साथ मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया गया है।
 

रविवार शाम से ही रुक-रुककर हो रही बारिश
इधर, पटना के कई इलाकों में रविवार शाम 5 बजे से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। सोमवार सुबह से बारिश हो रही है। मौसम के अनुसार, सोमवार को दिनभर पटना में बारिश होती रहेगी। करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। तापमान में भी 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज होगी। इधर, लगातार बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत तो जरुर मिली है लेकिन पटना नगर निगम की पोल भी फिर से खुल गई। राजधानी के कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति है। नाले फुल हो गए हैं। रोड पर जलजमाव से लोग परेशान हैं। लोगों का कहा है कि पटना नगर निगम जलजमाव की समस्या को गंभीरता से ले और जलनिकासी की व्यवस्था करवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें