फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में नौकरी की बहार, नगर विकास एवं आवास विभाग 663 पदों पर करेगा बहाली; जानिए क्या बोले मंत्री

Sat, 22 Feb 2025 05:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि नगर विकास विभाग में राशि की कोई कमी नहीं है। विभाग विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें इसके लिए हमलोग एक मजबूत ढांचा बनाना चाहते हैं, ताकि सिस्टमेटिक तरीके से काम हो सके।
विज्ञापन
मंत्री नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में फिर से बंपर वैकेंसी निकलने वाली है। नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन के आदेश पर विभाग द्वारा 663 गैर तकनीकी पदों का सृजन करने का फैसला लिया गया है। उक्त पदों के सृजन के आधार पर कार्यालयों में उच्च वर्गीय लिपिक, लेखापाल, निम्न वर्गीय लिपिक, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, कार्यालय परिचारी आदि जैसे पदों पर बहाली की जायेगी। इन पदों पर कुल 35.27 करोड़ से अधिक की राशि वार्षिक खर्च की जायेगी, जिसके बाद विभाग अन्तर्गत गठित एकीकृत शहरी अभियंत्रण संगठन के 71 कार्यालयों का सुचारू रूप से संचालन किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


गैर तकनीकी पदों पर होगी बहाली
वहीं, इस संबंध में मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि नगर विकास विभाग में राशि की कोई कमी नहीं है। विभाग विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें इसके लिए हमलोग एक मजबूत ढांचा बनाना चाहते हैं, ताकि सिस्टमेटिक तरीके से काम हो सके। इस ओर आगे बढ़ते हुए विभाग को कार्यालयों में गैर तकनीकी पदों पर बहाली करने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद विभाग द्वारा प्रस्ताव दिया गया है। जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट में भेजकर इस पर मंजूरी ले ली जायेगी, ताकि अभियंत्रण कार्यालयों का सुचारु रूप से संचालन हो पाए। 

इन पदों को सृजित करने का आदेश
बता दें कि विभाग अन्तर्गत गठित एकीकृत शहरी अभियंत्रण संगठन में 71 कार्यालयों में अभियंताओं को छोड़कर अन्य किसी कर्मी का पद सृजित नहीं था। इस विषय पर मंत्री नितिन द्वारा संज्ञान लेते हुए कार्यालयों में उच्च वर्गीय लिपिक, लेखापाल, निम्न वर्गीय लिपिक, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, चालक, कार्यालय परिचारी आदि का पद सृजित करने का आदेश दिया गया था, जिसके बाद विभाग द्वारा 71 कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु विभिन्न स्तर के गैर तकनीकी पदों पर आवश्यकता के आधार पर सृजन करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें