जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय काउंसिल की बैठक अगले महीने आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि यह बैठक तीन और चार सितंबर को आयोजित की जाएगी। पार्टी महासचिव अफाक अहमद खान ने कहा कि दो दिनों में संगठनात्मक मुद्दों और सदस्यता अभियान पर चर्चा की जाएगी।
बैठक ऐसे वक्त हो रही है, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में भाजपा के साथ अपनी पार्टी के संबंधों को तोड़ते हुए राजद-कांग्रेस-वाम गठबंधन के साथ हाथ मिलाकर सत्ता में वापसी की है।
नीतीश कुमार के इस कदम ने विपक्षी खेमे में कुछ नई ऊर्जा भर दी है। अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि वह 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद जद(यू) के दो सबसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक निकाय हैं।