फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: लोहे का रॉड पड़ा था, चप्पल वहीं मिला; मौत की जगह पर युवक की हत्या के सबूत मिले

Sat, 28 Nov 2026 02:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर में राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के किनारे झाड़ी से 32 वर्षीय सुमित सिंह का शव बरामद हुआ। धारदार हथियार और पत्थर से हत्या की आशंका है। पुलिस ने उसके साथ रहने वाले अंजन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

 

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के किनारे झाड़ी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी मनोज सिंह के 32 वर्षीय पुत्र सुमित सिंह के रूप में हुई है। युवक की धारदार हथियार और पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की चप्पल और एक लोहे की रॉड बरामद की है। वहीं, मृतक के साथ रहने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सुमित घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। इस दौरान फोन किसी दूसरे व्यक्ति ने उठाया। उसने बताया कि सफियासराय के पास उसे सुमित का मोबाइल गिरा हुआ मिला है। इसके बाद परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे।

इसी बीच डायल-112 पर पुलिस को बाजार समिति के समीप झाड़ी में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। सुमित की तलाश करते हुए परिजन सफियासराय थाना पहुंचे, जहां उन्हें शव मिलने की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान सुमित के रूप में की। उसकी पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि सुमित की शादी महज एक साल पहले हुई थी। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से मृतक की चप्पल और एक लोहे की रॉड बरामद की है। मृतक के साथ रहने वाले अंजन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने बताया कि प्रथम दृष्टया धारदार हथियार और पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें