फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार इंटर परीक्षा में बायोलॉजी का पेपर वायरल, जांच के आदेश

Wed, 07 Feb 2018 05:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
bihar board exam
विज्ञापन

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले ही दिन बोर्ड के दावों और तैयारियों की पोल खुल गई। परीक्षा शुरू होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ बायोलॉजी का पेपर हूबहू निकला है। बिहार के नवादा और सुपौल जिले में परीक्षा के शुरू होने के बाद से ये पेपर वायरल हुआ था। 

विज्ञापन


मामले के उजागर होने के बाद पहली नजर में वायरल हुआ बायोलॉजी का पेपर हूबहू पाया गया। मंगलवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा का पहला दिन था और पहले ही दिन पहली पाली में बायोलॉजी की परीक्षा हुई है।

नवादा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने इसकी पुष्टि की और कहा कि वायरल हुआ पेपर और परीक्षा में आया पेपर एक ही है।  जिलाधिकारी ने मामले की जांच की भी बात कही है। नवादा में पहले दिन की परीक्षा की पहली पाली में पांच परीक्षार्थी निष्कासित हुए हैं। नवादा के साथ-साथ सुपौल में भी परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल होने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें