फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सहरसा में निगरानी विभाग ने PHED के लेखापाल को 56 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Wed, 15 Feb 2023 06:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा में निगरानी टीम ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) कार्यालय में अकॉउंटेंट करुणानिधि सौरव को 56 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। करुणा निधि सौरव सहरसा के PHED कार्यालय में लेखा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
निगरानी विभाग की गिरफ्त में PHED के लेखापाल करुणानिधि सौरव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा में निगरानी टीम ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) कार्यालय में अकॉउंटेंट करुणानिधि सौरव को 56 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। करुणा निधि सौरव सहरसा के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण कार्यालय में लेखा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इस संबंध में निगरानी डीएसपी मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया कि करुणानिधि सौरव पर आरोप था कि ओएसडी रिफण्ड और ऑपरेशन मेंटेनेंस रिटर्न्स के बिल के भुगतान के लिए परिवादी मणिभूषण सिंह उर्फ टिल्लू सिंह से 56000 रिश्वत की मांग कर रहे थे। मणिभूषण सिंह ने इस बात की शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में की। शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाया गया। फिर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने योजना के तहत जाल बिछाया, जिसमें आरोपी फंस गया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल टीम करुणानिधि सौरव को गिरफ्तार कर पटना ले गई।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें