फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : तेजस्वी यादव के कार्यक्रम से पहले नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में 162 IED विस्फोटक बरामद

Sat, 28 Jan 2023 02:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

औरंगाबाद के विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थस्थल देव में तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव के दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर माओवादियों के खिलाफ एक अभियान चलाया गया जिसमें भारी मात्रा में आईइडी की बरामदगी हुई है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के आने के पहले औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ चले सर्च ऑपरेशन में 162 आईइडी बरामद - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार से औरंगाबाद के विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थस्थल देव में तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव आरंभ हो रहा है जिस मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का यहाँ आगमन है। इसको लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में माओवादियों के खिलाफ एक अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से एक ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन किया जिसमें भारी मात्रा में आईइडी की बरामदगी हुई है। पुलिस कप्तान स्वपना जी मेश्राम ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है। ऑपरेशन की समाप्ति के बाद शाम में इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) मुकेश कुमार ने आईइडी की बरामदगी की पुष्टि की है लेकिन उन्होने भी संख्या बताने में असमर्थता जताई है। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के अति नक्सल प्रभावित मदनपुर थाना क्षेत्र के छ्करबंधा, लड़ुईयां, गरीबा एवं डोभा सहित आसपास के इलाकों में माओवादियों की संदिग्ध गतिविधियों का खुफिया इनपुट मिलने के बाद इन इलाकों में मदनपुर पुलिस, सीआरपीएफ की 47वीं बटालियन एवं कोबरा बटालियन द्वारा शनिवार की सुबह से ही नक्सलियों के खिलाफ सघन सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया। दोपहर तक की यह बड़ी उपलब्धि  है। फिलहाल अभियान अभी जारी है। इस दौरान 162 शक्तिशाली आईइडी बरामद किया गया है। हथियार और गोला-बारूद भी बरामद होने की उम्मीद है। अभियान में बरामद बेहद शक्तिशाली 13 आइईडी को मौके पर ही विनष्ट किया गया है। पहाड़ी इलाके के चप्पे-चप्पे को छाना जा रहा है। यह भी जानकारी मिल रही है कि इलाके में एक गुफा से एक-एक किलो वजन के 149 आईइडी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें