फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: बिहार की आवासीय उपलब्धि को मिली राष्ट्रीय पहचान, प्रधानमंत्री आवास योजना में दो राष्ट्रीय सम्मान

Mon, 05 Oct 2026 05:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

PMAY-U 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बिहार को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। स्वीकृत आवासों की तुलना में सर्वाधिक ग्राउंडिंग और निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले सर्वाधिक प्रतिशत आवास स्वीकृत करने पर बिहार को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और विशेष मान्यता पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के प्रभावी एवं उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन, आवास निर्माण की तेज गति और पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के राज्य सरकार के प्रयासों का प्रमाण है।

उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से बिहार को दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रदान किए।

नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिहार को दो श्रेणियों में पुरस्कार मिले हैं। पहला पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य की श्रेणी में दिया गया। PMAY-U 2.0 के तहत स्वीकृत आवासों की तुलना में सर्वाधिक आवासों की ग्राउंडिंग सुनिश्चित करने के लिए बिहार को इस श्रेणी में सम्मानित किया गया।

दूसरा पुरस्कार बड़े राज्यों की श्रेणी में विशेष मान्यता के रूप में दिया गया। PMAY-U 2.0 के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले सर्वाधिक प्रतिशत आवास स्वीकृत करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार को यह सम्मान मिला।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सशक्त, समावेशी एवं नागरिक-केंद्रित विकास के विजन के अनुरूप राज्य सरकार प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार बिहार के शहरी क्षेत्रों में आवास निर्माण की गति और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विभागीय अधिकारियों और पूरी टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार की ओर से विभाग के सचिव डॉ. संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी, विशेष सचिव-सह-मिशन निदेशक शाहिद परवेज तथा परियोजना पदाधिकारी-सह-अपर निदेशक उमाकांत पांडे ने पुरस्कार प्राप्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें