फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बकरीद मनाने बेंगलुरु से आया था घर, दो दिन बाद थी वापसी; हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा

Sat, 13 Jun 2026 10:33 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर फुलवरिया मस्जिद के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बेंगलुरु से बकरीद मनाने घर आए 55 वर्षीय मजदूर मजहर अली की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन
सड़क हादसे में राज मिस्त्री की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा- मुजफ्फरपुर एनएच- 722 पर मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया मस्जिद के समीप एक अनियंत्रित स्कार्पियो की ठोकर से 55 वर्षीय राज मिस्त्री मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फुलवरिया मस्जिद के समीप सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया। मृतक फुलवरिया गांव निवासी मजहर अली बकरीद मनाने के लिए बंगलौर से घर आए हुए थे, जो अब वापस एक- दो दिन में जाने वाले थे।
विज्ञापन


साइकिल से घर लौटते समय हुआ हादसा
परिजनों ने बताया कि मजहर अली शनिवार को मकेर बाजार से साइकिल से सब्जी खरीदारी कर घर लौट रहे थे। शाम करीब 7 बजे फुलवरिया मस्जिद के पास सड़क पार कर ही रहे थे कि पीछे की ओर से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मजहर अली उछल कर दूर जा गिरे और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी। लेकिन मस्जिद में लगी सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है।

मौत की खबर से मचा कोहराम
मजहर अली पिछले कई वर्षों से बेंगलुरु में मजदूरी करते थे। बकरीद के मौके पर घर आए हुए थे। उनकी पत्नी जहरा खातून अभी भी बंगलौर में हैं। परिजनों के मुताबिक, मजहर अली एक- दो दिन में वापस बंगलौर लौटने की तैयारी में थे। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी जहरा खातून, चारों पुत्र इब्राहिम, रहीम, शरीफ, अली अहमद और तीनों पुत्रियां सकीना, रेहाना, फरजाना खातून रो- रोकर बेहाल हो गईं। घर का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: 90 दिनों बाद बिहार क्यों आ रहे राहुल गांधी? Gen Z को एकजुट कर मोदी सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
हादसे के बाद फुलवरिया मस्जिद के पास सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के बीच आक्रोश देखते ही देखते बढ़ गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर एनएच से जुड़ी मुख्य सड़क को जाम कर दिया। उनका कहना था कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन इस सड़क पर हादसे होते रहता हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा पाता है। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। रोजमर्रा के काम से जा रहे लोगों को भारी परेशानी हुई।

पुलिस ने समझाने का किया प्रयास
सूचना मिलते ही मकेर थाने की पुलिस दल- बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण सरकारी मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता और फरार स्कार्पियो चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक जाम नहीं हटेगा। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात स्कार्पियो और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


फरार स्कॉर्पियो की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो का नंबर अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के टोल प्लाजा और सोनहो चौक पर लगी कैमरा से जानकारी जुटाने में लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि फुलवरिया मस्जिद के पास वाहन चालक गति धीमी नहीं करते है। प्रशासन ने परिजनों को सरकारी मुआवजे की प्रक्रिया समझाते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंपने का अनुरोध किया है। उसके बाद ही आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर रखे शव को पोस्ट मार्टम के लिए उठाने दिया है। गौरतलब हो कि इसके पूर्व में भी चार पांच लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन आज तक किसी को मुआवजा नहीं मिलने की आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें