फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को जेड प्लस सुरक्षा पर सवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कही यह बड़ी बात

Fri, 12 Aug 2022 05:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को भेजे गए एक सर्कुलर में कहा गया कि राज्य सुरक्षा समिति ने तेजस्वी यादव को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला लिया है। यादव को बुलेटप्रूफ कार भी मुहैया कराई गई है। 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और सुशील मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को 'जेड प्लस' सुरक्षा देने का फैसला किया है। इसको लेकर गुरुवार को एक सर्कुलर जारी किया गया। राजद नेता की सुरक्षा में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के कमांडो शामिल होंगे।  
विज्ञापन


बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को भेजे गए एक सर्कुलर में कहा गया कि राज्य सुरक्षा समिति ने तेजस्वी यादव को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला लिया है। यादव को बुलेटप्रूफ कार भी मुहैया कराई गई है। 
 
तेजस्वी यादव की सुरक्षा में शामिल होंगे ये कर्मचारी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेड-प्लस सुरक्षा में एक पायलट, एक एस्कॉर्ट, करीबी सुरक्षा दल, हाउस गार्ड, स्पॉटर और तलाशी करने वाले कर्मचारी होंगे जिनमें कई सादे कपड़े वाले सुरक्षाकर्मी और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के कमांडो शामिल हैं।  
विज्ञापन


राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है।

पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने पूछा- उन्हें इतनी सुरक्षा की आवश्यकता क्यों?
यादव को 'जेड-प्लस' सुरक्षा प्रदान करने के राज्य सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट किया, "मुझे कभी भी बुलेटप्रूफ कार नहीं दी गई, जेड प्लस सुरक्षा भी नहीं दी गई। मैंने न्यूनतम सुरक्षा के साथ पोलो रोड स्थित सरकारी आवास से लंबे समय तक जनता की सेवा की।"

सुशील मोदी ने पूछा, "उन्हें इतनी सुरक्षा की आवश्यकता क्यों है?" उन्होंने कहा, "लोग अब डरे हुए हैं कि वे सत्ता में आ गए हैं।"
 
सुशील मोदी ने कहा, "अब के उपमुख्यमंत्री पहले ही कार्यकाल में 5, देशरत्न मार्ग वाले सरकारी आवास में 46 एसी लगवा चुके हैं। गरीबों के मसीहा ने पद से हटने के बाद भी आलीशान बंगला न छोड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी, लेकिन दाल नहीं गली। उन्हें लगता था कि जो बंगला एक राजकुमार के लायक बनाया गया उसमें दूसरा कैसे रह सकता है? उन्हें एनडीए का उप मुख्यमंत्री तो बीपीएल सुविधा के लायक लगता था।"

वहीं शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने यादव के लिए 'जेड-प्लस' सुरक्षा कवर देने के फैसले का बचाव किया और कहा, उन्हें इसका विरोध क्यों करना चाहिए? वह उप मुख्यमंत्री हैं। वे बकवास बोलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें