फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : जब गवर्नर को अपनी गाड़ी से उतर पुलिस जिप्सी पर होना पड़ा सवार, कीचड़ में फंसी बिहार की इज्जत

Mon, 01 May 2023 12:04 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

बिहार के राज्यपाल भोजपुर जिला में यज्ञ का उद्घाटन करने पहुंचे लेकिन बारिश होने की वजह से उनकी गाड़ी कीचड़ में फंस गई। स्थिति ऐसी हो गई कि डीएम से लेकर एसपी तक परेशान हो गए। फिर किसी तरह पुलिस जिप्सी में बैठाकर उन्हें कीचड़ से पार कराना पड़ा।
विज्ञापन
गाडी निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के राज्यपाल भोजपुर जिला में यज्ञ का उद्घाटन करने पहुंचे लेकिन बारिश होने की वजह से उनकी गाड़ी कीचड़ में फंस गई। स्थिति ऐसी हो गई कि डीएम से लेकर एसपी तक परेशान हो गए। फिर किसी तरह पुलिस जिप्सी में बैठाकर उन्हें कीचड़ से पार कराना पड़ा। तब जाकर सभी अधिकारियों की जान में जान आई।
विज्ञापन


यज्ञ में मुख्य अथिति के तौर शामिल होने आए थे
बिहार के आरा में गड़हनी प्रखंड के लभुआणि गांव में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर लभुआनी गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के मौके पर विशाल संत समागम में शामिल होने पहुंचे थे।

तेज बारिश के वजह से कीचड़ में फंसी गाड़ी
कार्यक्रम के दौरान अचानक हुए मौसम में बदलाव के कारण समारोह स्थल पर तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने लगी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर देखते ही देखते जलजमाव की स्थिति हो गई। बारिश की वजह से राज्यपाल को काफी देर तक कार्यक्रम में ही रुकना पड़ा। जब बारिश बंद हो गई तब राज्यपाल का कारकेट निकलने लगा लेकिन यज्ञ स्थल पर  कीचड़ हो जाने की वजह से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की गाड़ी कीचड़ में बहुत बुरी तरह से फंस गई। मौके पर भोजपुर डीएम व पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे जो कि खुद कीचड़ में उतर कर व्यवस्था में लग गए।
विज्ञापन


पुलिस जिप्सी में बैठ कीचड़ से निकाला गया
काफी प्रयास के बाद भी राज्यपाल की गाड़ी कीचड़ से बाहर नही निकली तब राज्यपाल को पुलिस जिप्सी में बैठा कर कीचड़ से बाहर निकाला गया। इस तरह के अनहोनी के बाद कार्यक्रम स्थल पर अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद राज्यपाल को पुलिस की जिप्सी में बैठा कर कार्यक्रम स्थल से किसी तरह मुख्य सड़क पर लाया गया. काफी देर के बाद कार्यक्रम स्थल से राज्यपाल पटना के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें